EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना बड़ागांव पुलिस ने चोरी की महिन्द्रा पिकअप सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    26 Mar 2026 16:54 PM



वाराणसी, 26 मार्च 2026। थाना बड़ागांव पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की महिन्द्रा पिकअप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 अविनाश सिंह, चौकी प्रभारी साधोगंज व उनकी पुलिस टीम द्वारा चकखरावन के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी ग्राम बाघमारा, थाना मनियारी, जनपद कटिहार (बिहार), उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बरामद महिन्द्रा पिकअप उसने लक्षापुर (जनपद भदोही) क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस को देखकर वह वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका।

बरामद वाहन की जांच के दौरान नंबर प्लेट (यूपी 65 एआर 3287) के आधार पर ई-चालान एप से वाहन स्वामी का पता लगाया गया। वाहन स्वामी चन्द्रशेखर पटेल पुत्र हूबनाथ ने बताया कि उन्होंने 25 मार्च को अपनी पिकअप लक्षापुर चौरी (भदोही) के पास एक धर्म कांटा के निकट खड़ी की थी और विंध्याचल देवी दर्शन के लिए गए थे। देर रात लौटने पर वाहन गायब मिला।

इस संबंध में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0112/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना