EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 पेटी अवैध शराब जब्त
Link
  • 151177604 - KHALIL MANSOORI 65 76
    26 Mar 2026 16:33 PM



 

  • आलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 पेटी अवैध शराब जब्त
  • बखतगढ़ पुलिस ने पकड़ी लाखों की अंग्रेजी शराब, आरोपी गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आलीराजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बखतगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक, थाना बखतगढ़ की चौकी छकतला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोन्दवानी के कालाखेत फलिया में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जमा कर उसे बाहर ले जाने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान आरोपी हुकला उर्फ मुकेश वास्केल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।

जब्त की गई शराब में गोवा व्हिस्की, माउंट बीयर, लंदन प्राइड व्हिस्की-वोदका और एमडी व्हिस्की शामिल है। कुल 594.12 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला, जिसके चलते उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप-निरीक्षक राहुल चौहान, सउनि लक्ष्मण परमार, सउनि अमर सिंह जूनवाल, आरक्षक दिनेश रावत, चंदन चौहान, सुनील सिसोदिया, गोविंद यादव एवं जगदीश जामोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

20260326163058749880821.mp4



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना