EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सपा की सिसवारा बाजार में सम्पन्न हुई एस.आई.आर. की विशेष बैठक .......
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 43 65
    26 Mar 2026 15:58 PM



यूपी के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के सिसवारा बाजार में गुरुवार को अपराह्न एस.आई.आर. को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों, ब्लाक प्रभारियों तथा जोन प्रभारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की इस अवसर पर मतदाता सूची तथा पोलिंग बूथ के सम्बन्ध में पार्टी पदाधिकारियों को विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर ने केंद्र की भाजपा तथा प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर हिंदू मुस्लिम के साथ साथ पिछड़ों, दलितों को आपस में लड़ाकर समाज तथा देश को तोड़ने का कुचक्र रच रही है।जब से भाजपा सरकार आई है तब से कमर तोड़ मंहगाई लाई है। पहले नोट बंदी,फिर कोरोना, रसोई गैस का संकट तथा अब एक और संकट डीजल पैट्रोल का संकट पैदा करके देश की भोली भाली जनता को परेशान किया जा रहा है। अभी हाल ही में गोरखपुर तथा बुलंदशहर में हत्या हुई है जिसमें एक वर्ग के लोग खुले आम घूम रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है और उन्हें बचाने का कार्य वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है । अगर वही दूसरे वर्ग का होता,तो सरकार बुल्डोजर लगाकर उसका घर गिरा देती और उसका इनकाउंटर करा देती।आये दिन हत्या,बलात्कार की घटनाएं हो रही है।ऐसी जालिम सरकार को २०२७ में उखाड़ फेंकना है और प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर सपा को विजय दिलाकर अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनाना होगा तभी इस जालिम सरकार से मुक्ति मिलेगी।मेरे द्वारा कराए गए कार्यो को विरोधी दल के लोग फेसबुक पर लगा कर जनता को गुमराह कर रहे हैं तथा झूठा श्रेय लेने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता विश्वनाथ राजभर संचालन दीदारगंज सपा अध्यक्ष राम आसरे चौहान ने किया। इस अवसर पर राम सिंगार यादव, सिकन्दर यादव,रामचेत यादव,अमरनाथ विश्वकर्मा, सुरेश राजभर, त्रिलोकी राजभर, राहुल यादव,अरशद शेख ,अफ्फान अबरार,मेराज अहमद,राजीव चौहान, देवगौड़ा,अरविंद कश्यप,रवि राजभर, मोहम्मद अबूवोजैफा, दिग्विजय सिंह,राम शंकर राजभर, लालचंद राजभर,राम चंदर, छोटेलाल, सदानंद,राम अचल राजभर आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज आज़मगढ़ 151046105



Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना