EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रैन की चपेट में आकर दिव्यांग किशोर की मौत
  • 151112186 - RAMNIVAS 76 76
    25 Mar 2026 19:52 PM



आगरा। घर से मेला देखने गया, दिव्यांग किशोर जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो चिंतित स्वजन ने तलाश की। तो उसका देर शाम शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैन की पटरी पर पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई है।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे थाना बसई अरेला के गांव सूखाताल निवासी आदित्य पुत्र मुन्ना लाल उम्र करीब 14 वर्ष अपने घर से भदरौली माता के मेला में जाने की कहकर निकला था। जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा , तो स्वजन‌ को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। गांव से करीब एक किलोमीटर बाहर की और आते ही स्वजन को‌ शाम करीब 6 बजे ट्रैन की पटरी पर एक शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। जिसका कुछ हिस्सा पटरी पर तो कुछ खेतों में पड़ा हुआ था। जिसे देख स्वजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। किन्तु पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्वजन शव को उठा ले गये है। स्वजन द्वारा थाना पिढौरा क्षेत्र स्थित यमुना के बलाई घाट पर शव का जल प्रवाह कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब पांच बजे आगरा की ओर से इटावा जाने वाली ट्रैन से हादसा हुआ है। आदित्य के पिता मुन्ना लाल की करीब एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। रिपोट - रामनिवास 151112186



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना