EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दिनभर बीहड़ खंगाला,नहीं मिला घटना में उपयुक्त रिवाल्वर
  • 151112186 - RAMNIVAS 65 76
    25 Mar 2026 19:53 PM



जानलेवा हमले के आरोपित को जेल से रिमांड पर लेकर आई पुलिस 

 आगरा। कांग्रेसी नेता पर फायरिंग के आरोपित से रिवाल्वर बरामद करने के लिए जेल से रिमांड पर लेकर आई पुलिस दिनभर बीहड़ खंगालती रही, किन्तु कुछ नहीं मिलने पर पुलिस बेरंग वापस जेल छोड़ आई है।

थाना बासौनी के गांव उमरैठा 29 अक्टूबर 2025 को कांग्रेसी नेता उमाशंकर उपाध्याय और उनके भाई शिवशंकर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में उमाशंकर उपाध्याय की तहरीर पर सतानन्द उर्फ बबलू , राम-लखन उर्फ गोलू, समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।जिसमें पुलिस सभी आरोपितों को जेल भेज चुकी है। जिसमें बासौनी पुलिस घटना में उपयोग की गयी रिवाल्वर को चंबल के बीहड़ से बरामद कराने के लिए न्यायालय के आदेश पर बुधवार सुबह 9 बजे शाम पांच बजे तक के लिए बबलू उपाध्याय को रिवाल्वर बरामद करने के लिए रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस आरोपित को चंबल के बीहड़ में उमरैठा भराह के नीचे शिव मंदिर पर लेकर पहुंची जहां करीब तीन घंटे तक जमीन खोदकर रिवाल्वर तलाशती रही‌। किन्तु कुछ भी नहीं मिलने के बाद आरोपित को जेल छोड़ आई है। प्रभारी निरीक्षक बासौनी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। रिपोट - रामनिवास 151112186



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना