पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में चम्बल संभाग प्रभारी अभय यादव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
मध्य प्रदेश भिंड। लहार मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सत्र प्रारंभ होने से पूर्व एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंबल संभाग के भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अभय यादव द्वारा वृक्षारोपण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा और जिला मंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। लहार मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और मुख्यमंत्री के 60वें जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
- लहार में वृक्षारोपण कर मनाया गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन
- पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान से पहले हुआ विशेष आयोजन
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर दी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं
- लहार मंडल में सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया जन्मदिन
- 60वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना
- अभय यादव की मौजूदगी में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
2026032519100179388504.mp4
20260325191033993683115.mp4
