EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यशी ऑयल मिल का हुआ भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    25 Mar 2026 19:08 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के आहार रोड गैस गोदाम के पास रचित केबिल नेटवर्क वालो का यशी ऑयल मिल का शुभारंभ व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त द्वारा फीता काट कर किया गया।
मिल के ऑनर राजकुमार अग्रवाल द्वारा हवन एवं पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्जलित कर नए मिल का शुभारंभ किया गया।
प्रो. संकेत अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां पर कोल्ड प्रेस्ड मशीनों द्वारा शुद्ध सरसों का तेल मिलता मिलेगा जो बहतर क्वालिटी के साथ शुद्धता का प्रतीक रहेगा। बाजार में कई तरह के मिलावटी तेल बेचे जा रहे हैं जिसके चलते यशी मिल मिल में बेहतर एवं शुद्ध सरसों का तेल देने की प्राथमिकता बनी रहेगी इसलिए बाजार की तुलना में हमारे तेल की परख सदैव उच्चतम क्वालिटी की होगी।
 शुभारंभ के अवसर पर पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए राजकुमार अग्रवाल ने व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त, जिला अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष गौरव जिंदल, बुलंदशहर नगर अध्यक्ष प्रीतम प्रेम, और जिला मिडिया प्रभारी युगल गोस्वामी का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
राजकुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित व्यापारी भाइयों का स्वागत करते हुए आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर संदीप गोयल, प्रतीक अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, रोहित पहाड़ी, जय भगवान गुप्ता, विजय गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल, टिप्पण वर्मा, नरेंद्र पाठक, अमल कुमार, राजकुमार गोयल, जितेन्द्र गोयल, अंशुल गर्ग, मुक्की सिंघल, गणेश गर्ग सोनू एमडीएच, सुनील लखानी, अजय बंसल, गौरव पहाड़ी,ललित कुमार, नरेंद्र पटेल, नरेश बंसल, दिनेश बंसल, प्रांशु अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। रिपोट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना