EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सी.ओ.0238 गन्ना प्रजाति के विस्थापन हेतु हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ किया रवाना
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 76
    25 Mar 2026 18:44 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया बुलंदशहर। जहांगीराबाद गन्ना कार्यालय पर दिनांक 25 मार्च 2026 को सी. ओ. 0238 प्रजाति के विस्थापन हेतु गन्ना विकास परिषद अनूप शहर से प्रचार रथ जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल कुमार भारती ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ अनूप शहर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के गन्ना किसानों को रोग एवं कीट ग्रस्त गन्ना प्रजाति सी.ओ.238 को अन्य उन्नति शील  प्रजाति से विस्थापित करने गन्ना में लग रहे लाल सडन रोग तथा चोटी बेधक कीट की पहचान एवं बचाव के बारे में जागरूक करेगा। प्रचार रथ रवाना करने के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अनूप शहर ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह रथ गांव गांव जाकर गन्ना किसानों को रोग एवं कीट ग्रस्त प्रजाति के विस्थापन के लिए जागरूक करेगा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल कुमार भारती ने 0238 के स्थान पर  सीओ.एस.13235,17231,18231,सीओ .0118,15023 एवं सीओ ए ल. के. 16202 की बुवाई की  किसानों से अपील किया एवं प्रजाति बदलाव के साथ साथ गन्ना रकबा बढ़ाने का अनुरोध किसानों से किया।  इस अवसर पर चीनी मिल साबितगढ के गन्ना प्रबंधक सुधीर राणा, चीनी मिल राजपुरा एवं चीनी मिल अनामिका के अधिकारी, गन्ना विकास निरीक्षक देश राज सिंह,  गन्ना पर्यवेक्षक भंवर सिंह, विनोद कुमार ,धर्मवीर संतोष कुमार ,उपेन्द्र सिंह, सुमित कुमार , राम नरेश ,अरुण कुमार, राहुल वर्मा, राज कुमार, अजित कुमार, सत्य पाल सिंह एवं सुशीला देवी  उपस्थित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार151044750



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना