EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वच्छता और पवित्रता का छठ महा पर्व हुआ संपन्न
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 65 76
    25 Mar 2026 17:59 PM



बिहार के गया जिले के टेकारी में चार दिनों तक चलने वाला पवित्रता और स्वच्छता का महान पर्व आज सुबह अर्ध्यदान के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

इस आस्था के पर्व को लेकर न केवल बिहार, बल्कि देश-विदेश से भी लोग अपने घर लौटकर पूरे विधि-विधान से इसे मनाते हैं।

टेकारी क्षेत्र में श्रद्धालु करीब चार किलोमीटर की दूरी तय कर पचदेवता मोरहर नदी तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालु अपने घर लौटकर पारण की परंपरा निभाते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का सेवन करते हैं।

मान्यता है कि जो भी श्रद्धा और नियमपूर्वक भगवान सूर्य की उपासना करता है, उसे निरोग रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यही कारण है कि यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है और लोग इसे अत्यंत पवित्रता और सावधानी के साथ निभाते हैं, ताकि पूजा में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। देखे टेकारी से अजय सिंह की रिपोट 

20260325175818924163505.mp4



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना