EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घर के अंदर लोग सो रहे थे, बाहर खड़ी बाइक और स्कॉर्पियो में लगाई आग- धुएं और दुर्गंध से खुली नींद
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    25 Mar 2026 15:56 PM



 

शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में सोमवार देर रात शरारती तत्वों ने एक व्यापारी की बाइक और स्कॉर्पियो में आग लगा दी। धुआं और जलने की तेज दुर्गंध से व्यापारी की नींद खुली। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

: व्यापारी ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पादरी बाजार पुलिस चौकी पर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार निवासी व्यापारी मनोज जायसवाल की पुलिस चौकी के पास किराना की दुकान है। उनका मकान जहां साप्ताहिक बाजार लगता है, वहां स्थित है।
सोमवार रात करीब 1:30 बजे घर के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़ी स्कॉर्पियो को भी अपनी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। धुआं और जलने की तेज गंध से व्यापारी की नींद खुल गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
 व्यापारी मनोज जायसवाल और हिमांशु जायसवाल ने आरोप लगाया है कि अज्ञात शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई। मंगलवार को व्यापार मंडल के साथ उन्होंने पादरी बाजार पुलिस चौकी पर प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य - 151188511



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना