EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

41 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, अब गंभीर विवादों में घिरती नजर आ रही है।
Link
  • 151188350 - ROHAN KUMAR 54 66
    25 Mar 2026 09:43 AM



यूपी के सोनभद्र जिले में कोन से विंधमगंज तक बनने वाली सड़क, जिस पर लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, अब गंभीर विवादों में घिरती नजर आ रही है।
करीब 22 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुराने सड़क को उखाड़े बिना ही सीधे उस पर सोलिंग और अन्य मटेरियल डालकर सड़क बनाई जा रही है। यानी बिना सही तरीके से बेस तैयार किए ही ऊपर-ऊपर काम किया जा रहा है, जो मानकों के विपरीत बताया जा रहा है।
ग्रामीणों और राहगीरों के मुताबिक, इस तरह किए जा रहे निर्माण की वजह से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। सोलिंग ठीक से नहीं बैठने के कारण रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
किसी वाहन का टायर फट जा रहा है, तो कहीं बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं, वहीं कई जगहों पर गाड़ियां पलटने तक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस सड़क से गुजरना अब लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी और लापरवाही में काम किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ सड़क की गुणवत्ता खराब हो रही है, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत जांच कराई जाए और सड़क निर्माण कार्य को सही मानकों के अनुसार कराया जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो फिर जनता को सुरक्षित और मजबूत सड़क क्यों नहीं मिल रही? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेंगे या फिर यूं ही हादसे होते रहेंगे? यह थी रोहन बरेजा की रिपोट 

20260325094249644120651.mp4



Subscriber

188604

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना