विद्यालय में अध्यापकों के साथ अभिभावकों का हुआ मंथन , बच्चों की भविष्य पर हुई चर्चा
गाज़ीपुर । SPS इंग्लिश स्कूल महेंगवा मरदह में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के 'वार्षिक परीक्षा परिणाम' की घोषणा सहित अभिभावक - शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया । जबकि आज सभी छात्र- छात्राओं को उनका वार्षिक रिपोर्ट कार्ड दिया गया ।और कक्षा में (प्रथम), (द्वितीय) और (तृतीय) स्थान प्राप्त करने वाले सभी टॉपर को मैडल सहित पुरस्कार वितरित किया गया । जिसमें बच्चों की मेहनत और उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान रही । जिसमें शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ प्रत्येक छात्र की साल भर की शैक्षणिक यात्रा और उनके सुधार के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की । वही नया सत्र (2026 -27) में सफल छात्रों को अगली कक्षा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं और नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की गई । हम सभी सफल विद्यार्थियों और उनके समर्पित अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हैं ! वही बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए । और स्कूल के नियमों से काफ़ी संतुष्ट नजर आये । जिसपर शिक्षकों ने घर पर पढ़ाई का उचित वातावरण बनाने और मोबाइल के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया । इस विद्यालय के (प्रधानाचार्य) अमित वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए , कहा कि छात्र की सफलता के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है । हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं , बल्कि छात्र के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास करना है । वही इस बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ । जहाँ अभिभावकों ने स्कूल द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन की सराहना किया । वही इस विद्यालय के (चेयरमैन) डॉ. अनिल चौहान ने सभी अध्यापकों को सफल आयोजन करने एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

