आगरा के खेरागढ़ में क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के साथ मारपीट की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। हालांकि, विधायक ने खुद इस खबर को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।
खेरागढ़ में पेट्रोल पंप के पास एक विवाद को लेकर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का नाम सामने आया। बताया जा रहा था कि पेट्रोल भरवाने के दौरान एक व्यक्ति से कहासुनी हुई और मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया।
इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और मीडिया में भी इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
हालांकि, जब इस मामले में विधायक भगवान सिंह कुशवाहा से बात की गई, तो उन्होंने साफ तौर पर किसी भी तरह की मारपीट की घटना से इनकार किया।
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा की मेरे साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।”
विधायक के बयान के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
