EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नन्हीं बालिकाओं का सम्मान कर एसपी ने बढ़ाया हौसला, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    24 Mar 2026 19:13 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित बीएसएस एकेडमी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पारंपरिक वेशभूषा में सजी नन्हीं बालिकाओं को मंच पर सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार वितरित किए तथा उनसे आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। बालिकाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी कार्यक्रम की सफलता को दर्शा रहा था।अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवाएं 102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया गया।विद्यालय परिसर में कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बना रहा। छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सुरक्षा के प्रति प्रभावी कदम बताया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना