EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आलीराजपुर में 24 मार्च 2026 को साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर निर्मला कलमे ने की।
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    24 Mar 2026 19:11 PM



आलीराजपुर,24 मार्च 2026।* प्रति मंगलवार की भांति जनसुनवाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री निर्मला कलमे की अध्यक्षता में किया गया।

        इस जनसुनवाई में श्री रसूलिया पिता खुमला तोमर निवासी ग्राम कन्थारी पोस्ट पिपलीयावाट तहसील सोण्डवा ने आवेदन दिया कि मैं चलन निःशक्तता अस्थि बाधित हूँ,मुझे बस में सफर करने के लिए पास की आवश्यकता हैं एवं मुझे विकलांगता पेंशन राशि व किसी भी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा हैं इस संबंध में मेरे द्वारा जनपद पंचायत सोण्डवा में भी आवेदन दिया गया था किन्तु आज दिनांक तक मेरे आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मुझे विभिन्‍न समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा हैं मुझे विकलांगता पास एवं विकलांग पेंशन राशि का लाभ दिलवाया जाए।

एक अन्‍य आवेदन श्री फत्या पिता मानसिंह मावी निवासी राती घाटी फलिया ग्राम बरझर तहसील च.शे.आ. नगर ने आवेदन देकर बताया कि मुझे शासन की योजना के तहत किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है,विभाग में आवेदन करने के बाद भी आज दिनांक तक पीएम किसान निधि एवं सीएम किसान निधि का लाभ नहीं मिला। मुझे शासन की योजना के तहत किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाया जाए।  

उक्त आवेदनों को डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री कलमे ने संबंधित विभाग को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह पारिवारिक विवाद, अनुकंपा नियुक्ति ,आंगनवाड़ी भर्ती, जमीन कब्जा, सीमांकन करवाने आदि से संबंधित कुल 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुए उन्हें संबंधित विभाग को सौंप कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान समस्त विभागो के प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना