EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने प्रथम विद्युत पी0एस0सी0 पोल प्लान्ट का किया उद्घाटन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    24 Mar 2026 18:58 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राइजिंग प्रतापगढ़ सोसाइटी (आर0पी0एस0) के बैनर तले जनपद प्रतापगढ़ में नवयुग ट्रॉसमिशन प्रा. लि. द्वारा प्रतापगढ़ का पहला विद्युत पीएससी पोल प्लांट का बढ़नी पूरनपुर खास मोहनगंज में उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी और आरपीएस अध्यक्ष शिव सहाय अवस्थी ने प्लांट का उद्घाटन किया और उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ का विकास केवल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के माध्यम से संभव है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे उद्योग खुलने चाहिए ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और क्षेत्र की नकारात्मक छवि बदली जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतापगढ़ का समुचित और सतत विकास एमएसएमई से ही संभव है। उन्होंने उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों से अपील की कि वे इस दिशा में पहल करें और जिला प्रशासन उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्लांट को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिक मेहनत और सतत प्रयास की आवश्यकता है। इस अवसर पर गायत्री गंगा ग्रुप के डायरेक्टर प्रज्ञा कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की चेयरपर्सन डा. शाहिदा, गायत्री गंगा ग्रुप के सह निदेशक अरविंद सिंह, दिनेश सिंह डगैता, सुशील कुमार शर्मा, प्रधान सराय आनादेव अजय सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना