EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बडनगर वाहन चेकिंग में बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की कार जब्त
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    24 Mar 2026 15:56 PM



 

 फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन मप्र बड़नगर जिला उज्जैन में अवैध शराब और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर  महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मेंओर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और टीम द्वारा कार्रवाई की गई 

दिनांक 23 मार्च 2026 को थाना बड़नगर पुलिस टीम द्वारा रुनिजा ब्रिज के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 20 लीटर हाथभट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया — दिलीप परमार (22 वर्ष) निवासी ब्रह्मण बड़ोदा थाना इंगोरिया एवं लखन परमार (40 वर्ष) निवासी ब्रह्मण बड़ोदा थाना इंगोरिया।दोनों के कब्जे से करीब 2000 रुपये कीमत की कच्ची शराब एवं 5 लाख रुपये कीमत की बिना नंबर की कार जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी दिलीप परमार पर पहले से अपहरण, लूट, मारपीट व आबकारी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वहीं लखन परमार पर भी मारपीट सहित अन्य प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में सउनि सुनील देवके, राहुलसिंह राठौर, हेमराज खरे, महेश मौर्य, मनोहर मोहरी, नारायण सरा एवं अजय चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन 



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना