EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बेखौफ असामाजिक तत्वों का आतंक, आधी रात दो थ्री व्हीलर टेंपो में लगाई आग
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 65 65
    24 Mar 2026 08:35 AM



बयाना में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर खड़े टेंपो में लगाई आग

2. आधी रात की वारदात से दहशत, दो थ्री-व्हीलर जलकर खाक

3. 15 दिन पहले खरीदा नया टेंपो भी राख, परिवार पर टूटा संकट

4. पड़ोसी के फोन से खुला राज, मौके पर मची अफरा-तफरी

5. अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

6. CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा

 

राजस्थान बयाना । कस्बे के पठानपाड़ा इलाके में बेखौफ असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला है। जिसमें बेखौफ अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के बाहर खड़े हुए दो थ्री-व्हीलर टेंपो में आग लगा दी। जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक चोट पहुँची है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पठानपाड़ा निवासी दो भाइयों के थ्री व्हीलर टेंपो रोज की तरह रात को घर के बाहर खड़े थे। रात करीब 12 बजे पड़ोसी आकाश ने फोन कर उन्हें वाहनों में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों भाई तुरंत मौके पर पहुँचे और मोहल्ले के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने तक दोनों टेंपो की सीटें, पर्दे, छत और अन्य महत्वपूर्ण हिस्से जलकर खाक हो गए। पीड़ित ने रुआंसे स्वर में बताया कि उन्होंने महज 15 दिन पहले ही एक नया टेंपो खरीदा था और अब इस घटना के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना को लेकर कोतवाली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल का मुआयना किया और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

20260324083349955631502.mp4

20260324083411769744186.mp4



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना