EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खटकड़कलां में भगत सिंह को नमन, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 65 76
    23 Mar 2026 21:42 PM



खटकड़कलां में भगत सिंह को नमन, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

2. ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा शहीद-ए-आजम का पैतृक गांव

3. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने सरकार पर साधा निशाना

4. गगनदीप रंधावा की मौत पर कैंडल मार्च, सरकार के खिलाफ जताया रोष

5. ‘दबे-कुचलों की आवाज़ बनना ही भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि’—वडिंग

6. जांच पर उठे सवाल, हाई कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग तेज

पंजाब के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में आज कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। साथ ही गगनदीप सिंह रंधावा की मौत को लेकर कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ रोष भी जताया गया।

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में कांग्रेस पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, संदीप संधू, जिला अध्यक्ष अजय मंगूपुर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और देशभक्ति का संदेश दिया।

श्रद्धांजलि के बाद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स में गगनदीप सिंह रंधावा की मौत को लेकर कैंडल जलाकर शोक व्यक्त किया गया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई।

 अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा की 
“आज का दिन हमें बुराइयों के खिलाफ लड़ने और दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान की वजह से ही हम आज आज़ाद हैं। लेकिन आज भी लोगों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।”

वडिंग ने गगनदीप रंधावा की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने CBI जांच की मांग पर भी सवाल उठाए और कहा कि जांच हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे हालात खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भगत सिंह के विचारों का सही तरीके से पालन नहीं कर रही है।

फिलहाल, इस पूरे मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और अब सबकी नजर जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 

 

बाइट - अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अध्य्क्ष पंजाब कांग्रेस

20260323212524175821832.mp4

20260323212600106442264.mp4

20260323213100396222443.mp4

20260323213140035657574.mp4



Subscriber

188605

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना