EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर मंडी में सेवा पखवाड़ा: किसानों का सम्मान, नए वाटर कूलर का शुभारंभ
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    23 Mar 2026 21:37 PM



पिछोर। कृषि उपज मंडी समिति पिछोर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत किसान सम्मान एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा किसानों का तिलक कर एवं भगवा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही मंडी परिसर में किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए नए वाटर कूलर का शुभारंभ भी किया गया, जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लोकपाल लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल खटीक, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री जगराम सिंह यादव, मंडल महामंत्री मुकेश पंसारी, पवन लोधी, विधायक प्रतिनिधि मंडी समिति सुनील लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामलखन गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कट्टल, मंडी सचिव विश्वनाथ सिंह जाटव, लेखपाल ब्रह्मपाल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया और किसान हित में लगातार कार्य करने की बात कही।



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना