EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अचलपुर में गूंजा राम नाम, भव्य श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुई प्रार्थना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    23 Mar 2026 21:15 PM



राम कथा में पहुंचे आयुष महेंद्र, आचार्य से लिया आशीर्वाद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर के अचलपुर में आयोजित भव्य श्रीराम कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कथा स्थल पर राम नाम की गूंज, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था ने ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस पावन अवसर पर आयोजक शशांक पांडे एवं प्रशांत पांडे के स्नेहिल आमंत्रण पर कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में रानीगंज के निवर्तमान विधायक अभय कुमार (धीरज ओझा) के मीडिया प्रभारी आयुष महेंद्र भी पहुंचे, जहां उन्होंने कथा व्यास आचार्य मुक्तामणि शास्त्री जी महाराज से विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास आचार्य मुक्तामणि शास्त्री जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और जीवन में सदाचार अपनाने का संदेश दिया।इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ ने यह दर्शाया कि जनमानस में धार्मिक आयोजनों के प्रति आस्था और उत्साह लगातार बढ़ रहा है। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ कथा का आनंद लिया। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण यह श्रीराम कथा क्षेत्रवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना