EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सफाई मित्रों के साथ विधायक का संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा—स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प*
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    23 Mar 2026 19:35 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन मप्र बड़नगर के स्थानीय इंद्रप्रस्थ गार्डन में नगर पालिका के सफाई मित्रों के साथ विधायक जितेंद्र उदय सिंह पंड्या द्वारा संवाद कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मिलकर सफाई मित्रों का सम्मान भी किया।

कार्यक्रम में विधायक ने सफाई मित्रों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की मेहनत से ही शहर स्वच्छ बनता है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

विधायक ने बताया कि नरेंद्र मोदी और डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में बड़नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शहर में व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

इस दौरान सफाई मित्रों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि उन्हें कम वेतन में काम करना पड़ रहा है और नगर पालिका में पर्याप्त कर्मचारियों की कमी है। साथ ही, आम जनता से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है।

इन समस्याओं पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य योजनाओं का लाभ सफाई मित्रों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने भी अपनी बात विधायक के समक्ष रखी।

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन 



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना