नौलखा चौकी ,मेहदावल थाना,व सीओ से लेकर एसपी तक पीड़ित ने लगाई न्याय के गुहार डेढ़ माह से नहीं मिला न्याय
पालतू भौसा के हमले में मासूम घायल, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार परेशान
यूपी संतकबीरनगर। मेहदावल थाना क्षेत्र के चनहवा टोला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गांव में पाले गए एक भैंसा ने एक मासूम लड़की पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।नौलखा चौकी ,मेहदावल थाना,व सीओ से लेकर एसपी तक पीड़ित ने लगाई न्याय के गुहार डेढ़ माह से नहीं मिला न्याय।पीड़ित महिला का कहना है कि भैंसा के हमले में बच्ची को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया। बावजूद इसके, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर गांव के दबंग लोग उसे धमकी दे रहे हैं और “देख लेने” की बात कह रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985

