EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी मंडल में कार्मिक कार्यों की समीक्षा, कर्मचारी हितों पर जोर
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    23 Mar 2026 18:31 PM



वाराणसी, 23 मार्च 2026। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मनोज कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के साथ सोमवार को मंडल के भारतेन्दु सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य रेलवे बोर्ड के निर्देशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना तथा कर्मचारी-प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने कार्मिक विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं नीतिगत विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कर्मचारी हित, पदोन्नति, रिक्त पदों की स्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा अनुशासनात्मक मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संतुष्टि से ही संगठन की कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन से पूर्व डाटा एनालिसिस करने, कर्मचारी हित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कार्मिक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि सेवानिवृत्ति के दिन ही योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति देना एक सराहनीय पहल है।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष में अब तक 108 श्रेणियों में कुल 1651 कर्मचारियों की पदोन्नति सुनिश्चित की जा चुकी है। साथ ही 423 कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ दिया गया है तथा 54 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनर्नियुक्त किया गया है।

बैठक के दौरान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने हित निरीक्षकों एवं अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों का अवलोकन किया और नियमों से संबंधित दुविधाओं का समाधान किया। साथ ही कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से भेंट कर कर्मचारियों के कल्याणार्थ सुझाव भी प्राप्त किए।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया।

— अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी



Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना