थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर करने वाले 01 बदमाश अपराधी को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुवंर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन क्षेत्राधिकार बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आज दिनांक-22.03.2026 को बटाऊवीर तिराहे पर उ0नि0 वीरेन्द्र गौतम मय हमराह का0 सम्राट गौड़, हे0का0 अर्जुन गौतम, का0 अनिल कुमार यादव तथा उ0नि0 गोविन्द मौर्य मय हमराह का0 नीरज कुमार के आपस में अपराध व अपराधियों के बारे में बात चीत कर रहे थे कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छंगापुर की ओर से नहर के रास्ते तीन बदमाश मोटरसाकिल से बदलापुर शाहगंज रोड की तरफ आ रहे है, जो कहीं पर कोई आपराधिक घटना कर सकते है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी पकड़कर गिरधरपुर को जाने वाले रोड तिराहे पर छिप कर आने वाले बदमाशों का इन्तजार करने लगे कुछ देर बाद एक मोटरसाकिल आती हुई दिखाई दी नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी डालते हुए रुकने का इशारा किया गया कि मोटरसाकिल चालक पुलिस वालों के देखकर तेजी से मोटरसाकिल मोड़ने का प्रयास किया कि मोटर साइकिल से एक बदमाश जो पीछे बैठा था गिर गया तथा दो बदमाश मोटरसाकिल से यह कहते हुए भाग गये कि पुलिस वाले है गोली चलाओ नही तो पकड़ जाओगे इस पर बदमाश द्वारा अपने पास रखे तमंचे से हम पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से फायर कर के भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा प्रशिक्षण में सिखलाये गये तकनीक का इस्तेमाल करते हुए साहस दिखाते हुए उक्त बदमाश विशाल सिंह पुत्र ओमकार सिंह उर्फ ओमप्रकाश निवासी मिरशादपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को घेर घार कर नहर के किनारे झाड़ियो में पकड़ लिया गया। जिसके पास से एक तमन्चा .315 बोर व चैम्बर में 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज दिनांक 22.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. विशाल सिंह पुत्र ओमकार सिंह उर्फ ओमप्रकाश निवासी मिरशादपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 136/26 धारा 109(1),3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक तमन्चा .315 बोर व एक अद खोखा कारतूस .315 बोर
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 84/18 धारा 147,148,149,302,341 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 85/18 धारा 302/364 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
3. मु0अ0सं0 86/18 धारा 302/364 भादवि थाना बदलापुरर जनपद जौनपुर
4. मु0अ0सं0 93/18 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर
5. मु0अ0सं0 271/18 धारा 3(1)उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
6. मु0अ0सं0 446/24 धारा 115(2), 126(2), 351(2) बीएनएस व 25/3 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर
7. मु0अ0सं0 123/19 धारा 379/411 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर
8. मु0अ0सं0 163/19 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर
9. मु0अ0सं0 164/19 धारा 411,413,414,419,420,467,468 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर
10. मु0अ0सं0 166/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर
11. मु0अ0सं0 124/19 धारा 392/411 भादवि थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार गौतम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 गोविन्द मौर्या बदलापुर जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 अर्जुन गौतम, का0 सम्राट गौड़, का0 अनिल यादव, का0 नीरज थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा जिला ब्यूरो चीफ जौनपुर
