EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वेदराम सिंह आवासीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    22 Mar 2026 22:09 PM



कासगंज। अमांपुर कस्बे के श्री वेदराम सिंह आवासीय इंटर कॉलेज में शनिवार को एसवीएस पब्लिक स्कूल के द्वितीय वर्षगांठ के मौके पर वार्षिकोत्सव आयोजित किया। इस दौरान नन्हें-मुन्हें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआरएस अमरपाल सिंह, विभाग संघचालक उमाशंकर शर्मा, विभाग प्रचारक कुलदीप जी, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, संरक्षक नरेश बाबू लोधी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आईआरएस अमरपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें निखरने दें। छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि, वह अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को नया रूप देते हैं। बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक अपना कार्य बेहतर तरीके से करें। प्रबंधक डॉ केतसिंह वर्मा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लुंगी डांस, योग, वृक्ष का महत्व, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, सूर्य नमस्कार, नृत्य, गीत व नाटकों की प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत व नरेश बाबू लोधी ने किया। इस मौके पर प्रबंधक डां केत सिंह वर्मा, डायरेक्टर आदित्य नंदन, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, इंजिनियर रवि राजपूत, धर्मवीर सिंह, गिर्राज सिंह गार्गी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य डां विक्रम राजपूत, भाजपा नेता ब्रिजेश वर्मा, भाजपा नेता डां दिनेश वशिष्ठ, जिला प्रचारक मदन लाल, जिला संघचालक दीपराज, आयोग सदस्य महेंद्र सिंह राना, सह जिला कार्यवाह विनीत, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, मंडल अध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, मनोज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, राजकुमार लोधी, पंकज वर्मा, उत्कर्ष वर्मा, श्रीकृष्ण गौतम, गमनेश लोधी, हरीश लोधी, पंकज राजपूत, प्राांत वर्मा, विकास वर्मा, राज वर्मा एडवोकेट, संरक्षक उमेश यादव, संरक्षक रजनेश, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र राजपूत, मुकेश वर्मा, अंशुल वर्मा, अनिल वर्मा, भूपेंद्र सिंह, उत्कर्ष वर्मा, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, शिवकुमार, विपिन कुमार, विमल, शेखर, गुड्डू , गुरु प्रसाद, केपी, इन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, राजकुमार, रोहित, नंदन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विधार्थी मौजूद रहे।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना