EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारतीय रेलवे ने कर्मचारियों के हित में बढ़ाए भत्ते, लोको व ट्रैफिक रनिंग स्टाफ को बड़ा लाभ
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    22 Mar 2026 20:07 PM



भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोको और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता (Kilometrage Allowance) तथा किलोमीटर भत्ते के स्थान पर देय भत्ता (ALK) की दरों में व्यापक बढ़ोतरी की है। यह संशोधित दरें 01 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगी, जो महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) के 50 प्रतिशत होने के बाद लागू की गई हैं।

इस फैसले से देशभर के हजारों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, फायरमैन, गार्ड (अब ट्रेन मैनेजर) और अन्य रनिंग स्टाफ को सीधा लाभ मिलेगा, जो 24 घंटे देश की रेल व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

संशोधित दरों के अनुसार लोको रनिंग स्टाफ को प्रति 100 किलोमीटर और ALK (प्रति 160 किलोमीटर) के तहत भत्ता इस प्रकार मिलेगा—
लोको पायलट (मेल) को ₹606 और ₹969, लोको पायलट (पैसेंजर)/सीनियर मोटरमैन को ₹600 और ₹960, लोको पायलट (गुड्स) को ₹594 और ₹951, शंटिंग ग्रेड-I को ₹461 और ₹737 तथा शंटिंग ग्रेड-II को ₹447 और ₹715 मिलेंगे।
इसके अलावा सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट व फायरमैन को ₹447 (शंटिंग में ₹287) और ₹715, असिस्टेंट लोको पायलट व फायरमैन को ₹430 (शंटिंग में ₹277) और ₹688, जबकि सेकेंड फायरमैन को ₹362 (शंटिंग में ₹216) और ₹579 भत्ता मिलेगा।

वहीं ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के लिए भी नई दरें लागू की गई हैं। मेल/एक्सप्रेस गार्ड को ₹549 और ₹878, सीनियर पैसेंजर गार्ड व सीनियर गुड्स गार्ड को ₹543 और ₹869, गुड्स गार्ड को ₹537 और ₹859, सीनियर असिस्टेंट गार्ड/सीनियर ब्रेक्समैन को ₹320 और ₹512 तथा असिस्टेंट गार्ड/ब्रेक्समैन को ₹305 और ₹488 भत्ता मिलेगा।

रेलवे सेवाएं (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के अंतर्गत लागू इन नई दरों में अन्य शर्तें यथावत रखी गई हैं। यह संशोधन कर्मचारियों को वर्तमान महंगाई दर के अनुरूप बेहतर आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।

भारतीय रेलवे का यह निर्णय रनिंग स्टाफ के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो देश की रेल सेवाओं की रीढ़ माने जाते हैं। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना