EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिरसा गांव के माता मंदिर में दर्शन के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी
Link
  • 151186542 - VIMALESH 54 76
    22 Mar 2026 19:51 PM



  • दबोह के अमाहा गांव की शिवहरे फैमिली पर मधुमक्खियों का हमला, 10 लोग घायल
  • घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची
  • सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहार में कराया गया भर्ती
  • बच्चों और बुजुर्गों समेत कई लोग हमले में घायल, इलाज जारी
  • ग्रामीणों में दहशत, मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

 

मध्य प्रदेश के दबोह क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक धार्मिक स्थल पर अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, दबोह के अमाहा गांव की शिवहरे फैमिली सिरसा गांव स्थित माता मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

इस हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में मनोज (35 वर्ष), चंदन (36 वर्ष), रेखा (36 वर्ष), कल्पना (32 वर्ष), शिवांगी (17 वर्ष), ऋचा (13 वर्ष), राजाराम (70 वर्ष), राम प्यारी (65 वर्ष) और 8 वर्षीय शुभ शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहार में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल बड़ी बात यह है कि एक धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखे भिंड से विमलेश की रिपोट 

20260322194645031717683.mp4

20260322194706066364032.mp4

20260322194707488203538.mp4

20260322194733932515331.mp4

20260322194758202711701.mp4



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना