EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी और मंडल समितियों का भव्य स्वागत
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    22 Mar 2026 19:16 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा जनपद की नवगठित जिला कार्यकारिणी समिति एवं कासगंज विधानसभा की मंडल कार्य समितियों के सम्मान में एक भव्य 'स्वागत एवं सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह राणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह के आरंभ में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र राणा एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र राणा ने जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा सहित महामंत्रीगण महेंद्र बघेल, संजय सोलंकी और आकाशदीप रानू का पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इसके उपरांत, जिले की संपूर्ण कार्यकारिणी का भी उत्साहपूर्वक सम्मान किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी मतभेद और द्वेष भाव को त्याग कर संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। हमारा लक्ष्य पार्टी की नीतियों और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।" इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से के.पी. सिंह, रामनिवास राजपूत, डॉ. योगेंद्र चौहान, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, विजय लक्ष्मी, अनिरुद्ध चौहान, रूप किशोर कुशवाह, संध्या साहू, कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय सोलंकी, ब्रजेश उपाध्याय एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 
 



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना