EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाइकों की आमने - सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    22 Mar 2026 19:08 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । अमांपुर क्षेत्र के एटा रोड पर स्थित नगला गुलरिया गांव के समीप शनिवार की दोपहर 2 बजे के लगभग दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप ले घायल हो गए। घायलों को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।‌ अमांपुर कस्बे के सुभाष नगर निवासी अंकित पुत्र कोमल 18 वर्ष, आकाश पुत्र रामेश 16 वर्ष, आमिर पुत्र अली मोहम्मद 25 वर्ष एक ही बाइक से अमांपुर आ रहे थे। रास्ते में नगला गुलरिया गांव के पास बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर भेजा। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के‌ बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने आकाश पुत्र रामेश उम्र 16 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।‌ पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार की दोपहर को किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे की वजह तेज गति माना जा रहा है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना