EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीराम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा , चित्रकूट से भरतपुर गेट तक सजेगा श्रद्धा का मार्ग
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    22 Mar 2026 19:04 PM



मथुरा । श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा एवं सभा के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर शनिवार को मसानी स्थित चित्रकूट पर वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठजनों, मंत्रीमंडल, कार्यकारिणी एवं सहयोगियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी को सभा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल सर्राफ ने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

सभापति जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला मैदान में निर्माणाधीन भवन का कार्य तेजी से चल रहा है तथा मंचन स्थल को भी भव्य स्वरूप देने की तैयारी जल्द शुरू की जाएगी।

 

श्रीराम नवमी के अवसर पर 27 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहर 12 बजे चित्रकूट पर श्रीविग्रह का पंचामृत महाभिषेक वैदिक विधि से किया जाएगा। इसके बाद सायं 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, काली अखाड़े, ढोल-नगाड़े और बैण्ड बाजे शामिल होंगे। महामंत्री मूलचंद गर्ग ने बताया कि प्रभु श्रीराम रजत महल रूपी रथ में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। शोभायात्रा चित्रकूट से प्रारंभ होकर मसानी चौराहा, कच्ची सड़क, गुड़हाई बाजार, चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड होते हुए भरतपुर गेट स्थित अग्रवाल अतिथि भवन पर संपन्न होगी।

जुलूस मंत्री विनोद सर्राफ के अनुसार पूरे मार्ग पर भव्य तोरण द्वार सजाए जाएंगे और विभिन्न व्यापारी समितियों व संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं आरती के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। बैठक में शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

 

 गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

 रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे प्रभु श्रीर। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा एवं सभा के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर शनिवार को मसानी स्थित चित्रकूट पर वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठजनों, मंत्रीमंडल, कार्यकारिणी एवं सहयोगियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना