EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फूलपुर के खेतापटी गांव का गेंहू का खेत बना आकर्षण का केंद्र .....
  • 151046105 - PRAVIN KUMAR YADAV 0 0
    22 Mar 2026 15:00 PM



यूपी के आजमगढ़

जिले के दीदारगंज क्षेत्र के खेतापटी गांव निवासी उपेंद्र नारायण सिंह एडवोकेट की गेंहू की फसल बनी आकर्षण का केंद्र ,दिन-प्रतिदिन क्षेत्र के दर्जनों किसान दर्शक बनकर उपेंद्र नारायण सिंह द्वारा बोई गई गेहूं की फसल गंगा कावेरी को देखने आते रहते हैं । इन्होंने एक किलोग्राम गंगा कावेरी गेंहू का बीज पंजाब प्रांत से ढाई हजार रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मंगवाया था और नवम्बर माह में एक किलोग्राम बीज से पांच बिसवा गेहूं की बुवाई की है। वर्तमान समय में फसल की बालियां बारह इंच से तेरह इंच तक के बीच में हैं। जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है ।जिसे लोग देखने के लिए आते हैं, कृषक उपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि पांच बिसवा बोई गई गंगा कावेरी से
लगभग चार कुंटल गेहूं की उपज होने की उम्मीद है।इनका कहना है कि भविष्य में हम गंगा कावेरी गेंहू की बुवाई करेंगे और क्षेत्रीय किसान भाईयों से भी अपील करते हैं कि अधिक पैदावार के लिए गंगा कावेरी गेंहू की बुवाई करे और अच्छी आमदनी हासिल करें।

रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना