फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मस्जिद में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्वक नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में नमाज़ियों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने देश-दुनिया में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।
इस मौके पर मस्जिद के कार्यकर्ता हाजी इश्तियाक अहमद, निसार अहमद, रसूल अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कैथी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों—रजवाड़ी, श्रीकठपुर, धौरहरा, हरिहरपुर और चंद्रावती सहित चौबेपुर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज़ अदा की गई।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
20260322123325057827164.mp4
20260322123406804144326.mp4
