बेनीगंज
- नगर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। ईदगाह में सुबह 9:30 बजे हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। ईदगाह प्रांगण में धर्मगुरु मौलाना नईमुद्दीन काजमी ने आए हुए नगर सहित आसपास के दूरदराज से सभी नमाजियों को नमाज पढ़ाई। उन्होंने हिंदू मुस्लिम भाईचारे अमन चैन शांति की दुआ मांगी। ईदगाह में कस्बे और आसपास के कई गांवों से लोग नमाज अदा करने पहुंचे थे।ईद की नमाज के बाद धर्मगुरु मौलाना नईमुद्दीन काजमी ने कहा कि ईद भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने सभी से एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देने का आह्वान किया। उन्होंने पूरे हिंदुस्तान को ईद मुबारकबाद देते हुए अमन व चैन की दुआ मांगी। "मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना" धर्म हमें नफरत नहीं, बल्कि एकता और प्रेम सिखाता है, उन्होंने बताया यह त्योहार गंगा जमुनी तहजीब हर वर्ष नगर में बनाया जाता है। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इसके बाद, ईदगाह के पास स्थित कब्रिस्तान में जाकर लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर मगफिरत (मोक्ष) की दुआ मांगी। ईद की नमाज के बाद वहां पर मौजूद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि व नगर के संभ्रांत लोगों ने नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोतवाली प्रभारी मय पुलिस बल टीम के साथ,तहसील प्रशासन की ओर से आए राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित हजारों की तादाद में लोंग मौजूद रहे। रिपोर्ट पीयूष तिवारी बेनीगंज 15 11 31 881
