यूपी गाजीपुर जनपद के खानपुर क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय बाजार निवासी रीना विश्वकर्मा पत्नी कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी धरोही जमीन (गाटा संख्या 801) पर विपक्षी द्वारा जबरन ताला लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़िता के अनुसार उक्त जमीन उनके पूर्वजों की है, जिस पर उनके परिवार का नाम भू-अभिलेखों में दर्ज है। इसके बावजूद नारायन विश्वकर्मा पुत्र शिवदयाल विश्वकर्मा ने अपनी रजिस्ट्री का दावा करते हुए जमीन पर ताला लगा दिया है।
रीना विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि मामले में खानपुर पुलिस एवं डायल 112 की भूमिका भी संदिग्ध है और विपक्षी से मिलीभगत के चलते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता ने अपनी खतौनी (गाटा संख्या 801) दिखाते हुए बताया कि उन्होंने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेज दी है। मामले की जांच एसडीएम सैदपुर के स्तर पर शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट रविन्द्र कुमार पाण्डेय 151170957
