EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राज्यसभा उपनेता प्रमोद तिवारी ने रामपुरखास में दी ईद की मुबारकबाद, लोगों में दिखा उत्साह
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 Mar 2026 20:39 PM



यूपी प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर रामपुरखास और आसपास के क्षेत्रों में जनसमुदाय से मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। उनके साथ कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहीं। रामपुरखास, संग्रामगढ़, लालगंज, सांगीपुर और धारूपुर के ईदगाहों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।अकीदतमंदों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें इत्र, खजूर एवं अन्य सम्मानजनक उपहार देकर सम्मानित किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने ईद के मौके पर भाईचारा, प्रेम और मुल्क की भलाई पर जोर दिया। बच्चों को आईसक्रीम खिलाई और लोगों से संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज और धारूपुर क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, हजरत मौलाना रहमानी मियां, मो0 मुकीम, शेरू खां, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, इरफान अली और शाही ईमाम मोहम्मद ईसा भी उपस्थित रहे। सांसद प्रमोद तिवारी के दौरे और अपील के चलते पूरे क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति, भाईचारा और प्रेम के साथ मनाया गया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260321202640117473372.mp4

20260321202656937467722.mp4

20260321202737823881687.mp4

20260321202838717841432.mp4

20260321203051071605554.mp4

20260321203332855154535.mp4



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना