उत्तर प्रदेश के खैरागढ़ से एक बेहद सकारात्मक और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां ईद के मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल देखने को मिली।
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर खैरागढ़ ईदगाह में प्रशासन की मौजूदगी में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
सबसे खास बात यह रही कि नमाज के दौरान हिंदू समाज के लोग बाहर खड़े होकर नमाज पूरी होने का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही नमाज समाप्त हुई, हिंदू भाइयों ने फूलों की माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर मुस्लिम भाइयों का स्वागत किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
यह दृश्य खैरागढ़ में वर्षों से चली आ रही आपसी भाईचारे और एकता की परंपरा को दर्शाता है, जो आज भी कायम है।
इस अवसर पर युवा नेता शिवा गर्ग द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को बधाई दी।
खैरागढ़ की यह तस्वीर एक बार फिर यह संदेश देती है कि आपसी प्रेम और सौहार्द ही समाज की असली ताकत है।
रिपोर्ट: शाहरुख़ बेग 151188410
