EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आत्महत्या प्रकरण में पुलिस का एक्शन: 3 नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    21 Mar 2026 19:31 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी सुलतानपुर। जनपद के थाना बल्दीराय क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को ग्राम सूबेदार का पुरवा (मजरा विशवा) निवासी युवक राहुल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारंभ में धारा 103(1) बीएनएस में दर्ज मुकदमे को जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर संशोधित कर धारा 108 बीएनएस में परिवर्तित किया गया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद नामजद आरोपियों—मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय, अमित मिश्रा और लाले उर्फ सरजू विश्वकर्मा—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुलतानपुर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह, उपनिरीक्षक भरत सिंह सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना