EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिला कांग्रेस कमेटी ने शिविर लगा दी ईद की मुबारकबाद, आपसी भाईचारे का दिया संदेश
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    21 Mar 2026 19:16 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद में ईदुल फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज द्वारा एक भव्य ईद मिलन समारोह शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की हार्दिक बधाई दी और मिठास बांटकर खुशियां साझा कीं।शिविर को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि ईदुल फितर का यह पवित्र त्योहार केवल एक मजहबी उत्सव नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति, अमन, चैन और अटूट भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने समाज में प्रेम और एकता का संदेश देते हुए कहा कि "हम ईश्वर और अल्लाह से दुआ करते हैं कि आपकी इबादत कुबूल हो और यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और बरकत लेकर आए। भारत की शक्ति इसकी विविधता और आपसी प्रेम में ही निहित है।"इस मिलन समारोह में कांग्रेस के विभिन्न अनुषंगी संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आपसी संवाद के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए सामूहिक मंगलकामना की।समारोह में मुख्य रूप से मुनेन्द्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, अमित यादव, सत्येंद्र पाल सिंह बैस,सत्यप्रकाश गुप्ता, नूरमुहम्मद नूरी, गुलफान सिंह यादव, जितेन्द्र चौहान,प्रतिभा सिंह, ऊषा पाल, आर्चिक मिश्रा,देशबंधु, अमर दीन अंसारी, चमन, शब्बन, राजा सलमानी, दीप कुमार पाण्डेय, विमल कुमार सिंह, आत्माराम भारद्वाज, नन्द किशोर, अर्जुन बाल्मीकि, साजिल मियां और रजनीश उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।शिविर के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और जनपद वासियों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए धन्यवाद दिया। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 
 



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना