EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी में 25 मार्च को भव्य रोजगार मेला का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    21 Mar 2026 18:35 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उ०प्र० कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक/नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि 25 मार्च 2026 को वाराणसी के राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में उ०प्र० कौशल विकास मिशन, आईटीआई तथा अन्य संस्थानों से प्रशिक्षित युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में सेवायोजित करने की व्यवस्था की गई है। मेले में प्रतिभाग कर युवा सीधे रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति, छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो एवं अद्यतन बायोडाटा (रिज्यूम) के साथ समय से पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। विशेष बात यह है कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना