EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भावलपुर में उचित दर दुकान के आवेदन की तारीख फिर बढ़ी, अब 15 अप्रैल तक मौका
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 Mar 2026 18:30 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह ने बताया है कि जनपद प्रतापगढ़ के विकास खण्ड मान्धाता स्थित ग्राम पंचायत भावलपुर में रिक्त उचित दर दुकान के चयन को लेकर इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 अप्रैल 2026 सायं 5 बजे तक कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि उचित दर दुकान का आवंटन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के अंतर्गत तहसील स्तरीय चयन समिति द्वारा लॉटरी प्रक्रिया से किया जाना है। इसके लिए पूर्व में कार्यालय के माध्यम से 05 फरवरी से 06 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चरित्र प्रमाण पत्र समय से जारी न हो पाने के कारण ग्राम प्रधान भावलपुर द्वारा आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। इस पर पहले आवेदन की तिथि 20 मार्च 2026 तक बढ़ाई थी। इसके बाद भी समस्या बरकरार रहने पर 19 मार्च 2026 को पुनः ग्राम प्रधान द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि कई आवेदकों के चरित्र प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बन सके हैं, जिससे वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बार फिर राहत देते हुए अंतिम तिथि को 15 अप्रैल 2026 तक विस्तारित कर दिया है। आवेदन से संबंधित पात्रता, नियम एवं शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना