राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ईद उल फितर पर ईदगाहों तथा जलसों में सौंपी मुबारकबाद
ईद पर लोगों को मुबारकबाद सौंपते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी
सांगीपुर के शुकुलपुर में ईद मिलन में बोलते सांसद प्रमोद तिवारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जश्न ए ईद पर लोगों को गले लगाते हुए दिली मुबारकबाद सौंपी। खुद के साथ विधायक मोना की तरफ से भी सांसद प्रमोद तिवारी ने इलाकाई तरक्की के साथ मुल्क में मोहब्बत व भाईचारे की मिठास को लेकर दुआ मांगी। रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में दिन भर के व्यस्ततम ईद मिलन कार्यक्रमों में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ईद हमें मुल्क परस्ती तथा नेकी के रास्ते पर चलते रहने की याद दिलाती है। उन्होनें कहा कि रामपुरखास में आपसी भाईचारा की मजबूती क्षेत्र को तरक्की के साथ खुशहाली की ओर लगातार आगे बढ़ाए हुए है। सांगीपुर के शुकुलपुर में ईद मिलन कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होने कहा कि ईद का सच्चा पैगाम यह है कि हम सभी मिलकर जरूरतमंद की मदद करते हुए उनके हक और इंसाफ के लिए संघर्ष को भी मजबूत बनायें। यहां कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ल ने किया। वहीं इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज क्षेत्र के भी ईदगाहों पर पहुंचकर लोगों को ईद पर गले लगाया। खानापटटी में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने हर साल की तरह इस बार भी ईद की खुशी में बच्चों को अपनी तरफ से आइसक्रीम भी खिलवाई। सांसद प्रमोद तिवारी का दुलार देख बच्चें चहक उठे। वहीं जश्न ए ईद पर ईदगाहों के समीप बने पाण्डालों व जलसों में मौलानाओं ने भी प्रमोद तिवारी को गुलाब के फूल तथा इत्र व खजूर भेंट किया। सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज टाउन एरिया के अझारा तथा खालसा सादात में भी लोगों को ईद पर गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं सांगीपुर क्षेत्र के दीवानगंज, अठेहा, सेमरा, पिंजरी, मसनी, उमरार, कुम्भीआइमा, करीमनपुर, नसीरपुर, रेहुआ लालगंज, राहाटीकर व रामपुर इलाके में जलेशरगंज तथा रामपुर बावली में भी लोगों को खुशनुमा त्यौहार पर गले लगाा। इस मौके पर हजरत मौलाना रहमानी मियां, शाही इमाम मो. ईसा, सभासद शेरू खां, मो0 मोकीम खां, वसीम खां, जियाउल, जाहिद, आसिफ खां, निसार अहमद, मो. असलम, जर्रार खां, नन्हें खां, आसिफ सिददीकी, एबादुर्रहमान, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, छोटेलाल सरोज, धर्मपाल गौतम, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, त्रिभु तिवारी, इरफान, इम्तियाज अहमद आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
