EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संकट मोचन फाउंडेशन के द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    20 Mar 2026 20:52 PM



वाराणासी । संकट मोचन फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व जल दिवस 22 मार्च को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। गंगा की स्वच्छता के लिए इस बार भी हजारों महिला पुरुष दौड़ में भाग लेकर गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का संदेश देंगे।

इस आशय की जानकारी शुक्रवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने तुलसीघाट पर पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन 2026 इस वर्ष दो स्वरूपों में होगा। पहला रूप में 10.55 किमी तक लोग दौड़ेंगे। इसके लिए प्रतिभागी नमो घाट से दौड़ आरम्भ करेंगे। वे विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा शिवाला होते दाहिनी ओर मुड़कर रवीन्द्रपुरी, लंका मालवीय प्रतिमा से पुनः रविदास गेट, असि चौराहा होते तुलसीघाट पहुंचेंगे। दूसरे रूप में प्रतिभागी 7 किमी दौड़ेंगे। उनकी दौड़ 2 मिनट बाद नमोघाट से ही आरम्भ करेंगे। वे भी विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, होते शिवाला से सीधे भदैनी होते तुलसीघाट पहुंचेंगे। 10.55 किमी मैराथन में भाग लेने वाले विजेताओं को स्वर्ण 21,000, द्वितीय रजत 16,000 तृतीय ताम 11,000 का नकद पुरस्कार प्रदान दिया जाएगा। वहीं 7 किमी मैराथन में स्वर्ण पदक 15,000, रजत 10, 000 व ताम 7,000 नकद रुपये का होगा। उन्होंने बताया कि मैराथन के प्रायोजक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टाइडर्स फाउंडेशन हैं। उन्होंने बताया मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है। सात किमी मैराथन के लिए 118 रुपये व 10.55 किमी के लिए 295 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। नमो घाट पर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक आशीष पांडेय प्रातःकाल 6 बजे करेंगे। मैराथन समाप्ति के बाद तुलसीघाट पर पुरस्कार वितरण व सभा होगी ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना