फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन बड़नगर मप्र जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बाचरौद श्रीमति आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध क्रिया कलाप करने वालो अपराधियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-19.03.2026 को भाटपचलाना पुलिस द्वारा मुखबिर कि सुचना पर ग्राम सुन्दरावाद जंगल में हार-जीत का दाव लगाकर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर टीम बनाई जाकर दबिश देते ग्राम सुन्दराबाद जंगल से जुआ खेलते 04 आरोपीगणो को पकडा गया है। वही 01 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश कि जा रही है। आरोपीगणो के कब्जे से नगदी 3600/- रुपए व ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए है। आरोपीगणो के विरुद्द थाना भाटपचलाना पर जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है।
पकड़े गए आरोपीगण-
01-किशनसिहं पिता धुलसिह राजपुत निवासी ग्राम जलोदसंजर
02-भरत पिता भवरलाल चौधरी निवासी ग्राम सुन्दराबाद
03- जितेन्द्र पिता हुकुमसिह राजपुत निवासी ग्राम जलोदसंजर
04-धारासिह पिता फतेसिहं मोंगिया निवासी ग्राम सुन्दराबाद
फरार आरोपी- महिपालसिह पिता शम्भुसिंह राजपुत निवासी ग्राम सुन्दराबाद
सराहनीय भूमिका उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी, सउनि शैतानसिह डिन्डोर, प्रआर. हरगोविन्दसिहं, प्रआर. परमिंदर यादव, आर. विजय जाट, आर. राजेश सोयल, आर. सुनील चौधरी।
फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन
