छात्रों को समझाने के बाद पुलिस कमिश्नर भी पुलिस बल के साथ परिसर में मौका मुआयना करने निकले और वारदात वाले स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश देते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बाबत पुलिस टीम को जरूरी निर्देश देने के साथ ही कालेज प्रशासन के साथ ही परिचर्चा की और भरोसा दिया कि जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।
वारदात के बाद यूपी कालेज के बाहर फोर्स तैनात की गई।
वहीं गोली लगने के बाद पुलिस सिंह मेडिकल में लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने सूर्यप्रताप की हालत गंभीर बताया। इसके बाद उसे बीएचयू ले जाया गया जहां छात्र ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने कालेज के छात्रों और शिक्षकों के बीच चिंता और भय का माहौल बना दिया है। हालांकि छात्र की मौत के बारे में जानकारी होने के बाद परिसर के छात्र आंदोलित हो गए और नारेबाजी करने लगे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद छात्रों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। कालेज प्रशासन ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। वहीं नारेबाजी शुरू होने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए।

बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंची मृत छात्र की मां का रो-रो कर बुरा हाल, साथ में स्वजन।
मृतक के करीबी छात्र ने बताया
मृतक छात्र सूर्या के करीबी साथी ने बताया कि सुबह करीब 11:09 बजे सामाजिक विज्ञान भवन में बने विभाग के समक्ष असाइनमेंट जमा करने के लिए लाइन में वह लगा हुआ था। इसी दौरान आरोपित एम ए सेकंड ईयर का छात्र मनजीत और उसके साथ एम ए सेकंड ईयर के ही छात्र अनुज सिंह से कुछ कहा सुनी हुई तभी उसने सूर्य को लक्ष्य करके दो गोली चलाई। उसके साथ खड़े दो मित्रों पर भी तीन फायर किए। इस प्रकार कुल लगभग पांच राउंड गोली चलाई गई है। छात्र ने आरोप लगाया कि घटना के समय कॉलेज के सारे अध्यापक सामने खड़े थे। प्राचार्य भी सामने खड़े थे, परंतु किसी ने भी घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया।

वारदात के बाद यूपी कालेज में फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
उदय प्रताप कालेज में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है, लेकिन इस बार की घटना ने सभी को चौंका दिया है। स्थानीय निवासियों और छात्रों का कहना है कि कालेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। छात्रों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल उनकी पढ़ाई को प्रभावित करती हैं, बल्कि उनके जीवन को भी खतरे में डालती हैं।
वहीं वारदात की जानकारी होने के बाद स्थानीय छात्रों और कालेज प्रशासन की सक्रियता से गोली लगने के बाद छात्र को वहां से सुरक्षित करने के बाद इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई। आनन फानन गोली चलने के बाद परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल भी बना रहा।

गोली लगने से मृत छात्र सूर्या सिंह।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ेंगे। इस घटना के बाद, कालेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। बताया गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित छात्र पिस्टल को निकट कचरे में फेककर भाग गया। गोली चलने की आवाज सुनकर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी।
गुस्साए छात्र कालेज के मुख्य गेट को बंद कर हंगामा कर रहे हैं। वारदात की भनक लगते ही डीसीपी प्रमाेद कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उधर, एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि गोली सीने के ऊपर लगी है। स्थिति गंभीर होने की वजह से इलाज के लिए भेजा गया जहां मौत हो गई।

वारदात के बाद यूपी कालेज परिसर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए।
इस तरह हुई वारदात
गाजीपुर का रहने वाला सूर्य प्रताप रोज की तरह सुबह कालेज आया था। वह सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में मौजूद था। इसी दौरान असलहाधारी मनजीत चौहान कुछ लोगों को साथ लेकर उसके पास आया और लक्ष्य करके ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। जब तक सूर्य प्रताप संभलता तीन गोलियां उसके शरीर में दाखिल हो गईं। खून से लथपथ वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी कापी व किताबें बिखर गईं। घटना के बाद हमलावर वहां से भागने लगा। कुछ दूर पर ही उसने कूड़े में पिस्टल फेंक दिया और फरार हो गया। घटना से यूपी कालेज परिसर में हड़कंप मच गया।
