यूपी प्रतापगढ़ से बड़ी खबर…राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रमोद तिवारी ने कहा है कि पेट्रोल के दामों में वृद्धि मोदी सरकार की अवसरवादिता का साफ उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने जनता को राहत नहीं दी, लेकिन अब कीमतें बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर भी उन्होंने चिंता जताई और इसे आर्थिक तबाही का संकेत बताया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह देश की साख पर भी असर डाल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए और आम जनता को राहत दी जाए। फिलहाल, इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

20260320193609153341255.mp4
20260320193618843518158.mp4