EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राशन घोटाला मामले में निलंबित उचित दर विक्रेता पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    20 Mar 2026 19:03 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत काछा में राशन वितरण में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ला द्वारा की गई जांच में उचित दर विक्रेता संतोष कुमार यादव द्वारा गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात उपजिलाधिकारी लालगंज ने 26 फरवरी 2026 को विक्रेता की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया। साथ ही विक्रेता को निर्देश दिया गया कि वह शेष खाद्यान्न एवं ई-पॉस मशीन सम्बद्ध विक्रेता को सौंपे। हालांकि, निलंबित विक्रेता द्वारा निर्धारित मात्रा के सापेक्ष काफी कम खाद्यान्न ही उपलब्ध कराया गया। जहां 85.16 कुंतल गेहूं एवं 117.42 कुंतल चावल दिया जाना था, वहां मात्र 40 कुंतल गेहूं और 70 कुंतल चावल ही सौंपा गया। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्टॉक पूरी तरह शून्य पाया गया। पूछताछ में विक्रेता द्वारा खाद्यान्न न होने की बात कही गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि बड़ी मात्रा में खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्ति निरीक्षक ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी, जिस पर 18 मार्च 2026 को एफआईआर दर्ज करने की अनुमति प्रदान की गई। अनुमति के क्रम में थाना जेठवारा में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत विक्रेता संतोष कुमार यादव के विरुद्ध एफआईआर संख्या 0058 दर्ज कर ली गई है। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना