फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नायब तहसीलदार सदर चंदन लाल की अध्यक्षता में विशेष संचारी/दस्तक रोग नियंत्रण अभियान की तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नायब तहसीलदार ने तीन ब्लाक के कर्मचारियों सदर, सण्डवा चन्द्रिका, मांधाता एवं सभी टाउन एरिया के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से प्रशिक्षण, कार्य योजना तथा अन्य व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए ताकि अभियान में गुणवत्ता बनी रहे । बैठक के दौरान डॉक्टर डीके सरोज प्रभावी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपाल नगर सदर द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, साथ ही विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी प्रदान की। धर्मेंद्र ओझा अभियान को सफल बनाने मे सभी का सहयोग लेकर सभी को जागरूक किया जाए जानकारी ही बचाव है , संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। इसके पश्चात 10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक दस्तक अभियान भी चलेगा। बैठक में विकासखंड सदर, सड़वा चंडिका, मांधाता एवं टाउन एरिया के अधिकारी द्वारा अपने तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास ,पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । बैठक का संचालन आरके सिंह ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सदर द्वारा किया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
