EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में नवरात्रि, ईद व अलविदा नमाज़ को लेकर हाई अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च व पैदल गश्त
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    20 Mar 2026 18:36 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आगामी नवरात्रि, ईद पर्व तथा अलविदा की नमाज़ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज भी मौजूद रहे। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल ने सघन गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी सतर्कता, अनुशासन और समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने और लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलने वाली भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर कड़ी नजर रखें और ऐसी सूचनाओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनपद पुलिस द्वारा की गई इस सक्रिय पहल से आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना