EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भगवान शिव की आराधना का फल सदैव कल्याणकारी-सम्पूर्णानंद जी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    20 Mar 2026 18:21 PM



श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

नगर में कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज-प्रतापगढ़। नगर के घुइसरनाथ रोड पर श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। हर हर महादेव के शंखनाद के बीच कलश यात्रा में बडी संख्या में महिला श्रद्धालुओं को उत्साहित देखा गया। कलश यात्रा घुइसरनाथ रोड से चौक होते हुए नगर के हरिहरमंदिरम पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालु जंगली वीर बाबा धाम पहुंचे। कथाव्यास प्रयागराज के स्वामी सम्पूर्णानंद जी महराज की अगुवाई में कलश यात्रा में भगवान की भव्य झांकी भी श्रद्धालुओ के लिए आकर्षण का केंद्र दिखी। नगर के व्यापारियों ने कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा भी की। कथा का शुभारंभ करते हुए स्वामी सम्पूर्णानंद जी महराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का फल सर्वत्र कल्याण का फल है। उन्होने कहा कि शिव नाम का जप समस्त रोगों से मुक्ति प्रदान करते हुए जीवन को विषमुक्त बना दिया करता है। संयोजक रामलखन जायसवाल ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने किया। सह संयोजिका मीरा जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, कैलाशनाथ जायसवाल, विजयनाथ व दीपक ने कथावाचक सम्पूर्णानंद जी का अभिषेक किया। इस मौके पर रामप्रकाश जायसवाल, आदर्श मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, धु्रव नारायण मिश्र, छोटेलाल सरोज, मोती लाल जायसवाल, ओंकारनाथ वैश्य, निरंजन प्रकाश तिवारी, रामजी जायसवाल, प्रतिभा, पूनम, सोनी, रागिनी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना